Monday 15 June 2020

इतिहास टेस्ट सीरीज-13

1. निम्नलिखित में से किस महाजनपद से यूनानियों के खिलाफ लड़ने वाली फारसी सेना को पुरुषों और सामग्री की आपूर्ति होती थी?




... Answer is (A) गांधार
गांधार जनपद यूनानियों से पूर्व हखामनी अथवा फारसी साम्राज्य का भाग था। यूनानियों के खिलाफ युद्ध में लड़ने वाली फारसी सेना को पुरूषों तथा सामग्री की आपूर्ति इसी महाजनपद से होती थी।


2. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) कहा गया है
अभिकथन (A): गुप्तकाल को सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में प्रायः क्लासिकल युग कहा जाता है।
कारण (R): गुप्त काल के कलात्मक आदर्शों की प्रशंसा करते हुए यह तर्क दिया जाता है। कि यह एक ऐसा युग है जिसमें कलात्मक क्रियाकलापों का आश्चर्यजनक विकास देखने को मिला।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?




... Answer is (B) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
सम्राटों का शासनकाल प्राचीन भारतीय इतिहास के उस युग का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें सभ्यता और संस्कृति के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई तथा हिन्दू संस्कृति अपने | उत्कर्ष की पराकाष्ठा पर पहुंच गई। गुप्तकाल की चहुमुखी प्रगति को ध्यान में रखकर ही इतिहासकारों ने इस काल को 'स्वर्ण युग' की संज्ञा से अभिहित किया है। इस काल को 'क्लासिकल युग' अथवा भारत का परीक्लीन युग' आदि नामों से भी जाना गया है। निम्नलिखित विशेषताओं ने गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्णकाल बनाया - |1 - राजनैतिक एकता का काल 2- महान सम्राटो का काल 3- श्रेष्ठ शासन -व्यवस्था का काल 4 - आर्थिक समृद्धि का काल 5- धार्मिक सहिष्णुता का काल 6 - साहित्य, विज्ञान एवं कला के चरमोत्कर्ष का काल 7 - भारतीय संस्कृति के प्रचार का काल आदि।


3. राजा राम मोहन राय ने एक साप्ताहिक पत्रिका प्रकाशित की, वह थी :




... Answer is (C) संवाद कौमुदी
भारतीय पत्रकारिता के अग्रदूत तथा समाज सुधारक राजा राम मोहन राय ने 1821 में बंगाली पत्रिका संवाद कौमुदी (साप्ताहिक) प्रकाशित की। 1822 में उन्होंने फारसी में मिरातुल अखबार का प्रकाशन किया।


4. 1940 ई० में प्रारंभ कूका आंदोलन प्रारंभ किया गया थाः




... Answer is (B) भगत जवाहर मल के द्वारा
कूका आन्दोलन की 1840 में भगत जवाहर मल द्वारा शुरूआत की गई थी। यह धार्मिक आन्दोलन सिख धर्म में प्रचलित बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया था, परन्तु बाद में यह राजनैतिक आन्दोलन में परिणत हो गया, जिसका उद्देश्य अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालना था।


5. स्वामी दयानन्द सरस्वती ने एक राजनीतिक विचार की शुरूआत की। वह था :




... Answer is (B) स्वराज्य
प्रसिद्ध समाज सुधारक स्वामी दयानन्द सरस्वती पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 'स्वराज्य' शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने ही विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का मत प्रतिपादित किया।


6. किस प्रकरण में अरविंद पर मुकदमा चला था:




... Answer is (A) अलीपुर बम मामले में
अलीपुर बम काण्ड में दो घोष बंधुओं, अरविंद तथा वारिन्द्र घोष को गिरफ्तार किया गया तथा उन पर मुकदमा चला।


7. ऐनी बेसेंट ने होमरूल आन्दोलन कब रोका?




... Answer is (C) 1917
होमरूल लीग की स्थापना एनी बेसेंन्ट ने सितम्बर 1916 में की। जनता में यह आन्दोलन अत्यन्त लोकप्रिय होने तथा चारों ओर से दबाव के कारण भारत सचिव मांटेग्यू ने 20 अगस्त, 1917 को भारत को 'उत्तरदायी शासन' प्रदान करने की बात कही। परिणामत: ऐनी बेसेन्ट ने अगस्त, 1917 में होमरूल लीग को समाप्त करने की घोषणा की।


8. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने किसकी स्थापना की थी?




... Answer is (C) विश्वभारती विश्वविद्यालय की
शिक्षाविद एवं दार्शनिक गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने (पश्चिमी) बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय, 1919 में स्थापित की थी। इसे ही 'शान्ति निकेतन' कहा गया।


9. इंण्डियन नेशनल कांग्रेस का अधिवेशन 1885 में मूलत: कहाँ होना था?




... Answer is (B) पूना में
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाने वाले डा० ए० ओ० ह्यूम के मुख्य नेताओं के विचार-विमर्श के बाद दिसम्बर, 1885 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस का सम्मेलन पूना में आयोजित करने का निर्णय लिया गया परन्तु वहाँ प्लेग फैल जाने के कारण यह सम्मेलन बम्बई में आयोजित किया गया।


10. क्लाइव ने एक व्यक्ति के जाली हस्ताक्षर का प्रयोग किया। वह था:




... Answer is (B) वाटसन
कर्नल क्लाइव और एडमिरल वाटसन की कमान की एक बड़ी नौसैनिक सहायता कलकत्ता के ब्लैक होल घटना के बाद अंग्रेजों की सुरक्षा के लिए मद्रास से पहुंची। 1757 ई० में क्लाइव के कलकत्ता जीतने के बाद हुई। संधि में यह तय किया गया कि अंग्रेजों के हस्ताक्षर से जो भी माल आयेगा, उस पर बंगाल, बिहार और उड़ीसा की सीमाओं में कोई कर नहीं लिया जायेगा। इस संधि-पत्र पर वाट्सन के फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग क्लाइव ने किया।


11. बक्सर के युद्ध में अवध का एक नवाब भी पराजित हुआ था। वह था:




... Answer is (B) शुजाउद्दौला
22 अक्टूबर, 1764 को तीन भारतीय शक्तियों (बंगाल के अपदस्थ नवाब मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय) की सम्मिलित सेना की मुठभेड़ मेजर हेक्टर मुनरो के नेतृत्व वाली अंग्रेजी सेना से बिहार में बक्सर नामक स्थान पर हुई, जिसमें ये तीनों हार गये।


12. ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने किसे पहला गवर्नर जनरल बनाया?




... Answer is (B) वारेन हेस्टिंग्स
रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 के प्रावधानों के अनुसरण में बंगाल के तत्कालीन गवर्नर वारेन हेस्टिंग्स को सभी ब्रिटिश प्रान्तों का गवर्नर जनरल मनोनीत किया गया।


13. एक संधि से बीस वर्षों तक अंग्रेजों और मराठों के मध्य शांति बनी रही। वह थी:




... Answer is (B) सालबाई की संन्धि
1782 में सम्पन्न सालबाई की संधि सिंधिया की मध्यस्थता में पूना दरबार और अंग्रेजों के बीच हुई। इस संधि ने अंग्रेजी कंपनी को 21 वर्षों की शांति प्रदान की।


14. आधुनिक भारतीय न्याय-व्यवस्था का जन्मदाता किसे कहा जाता है?




... Answer is (B) कार्नवालिस को
कार्नवालिस ने कलेक्टरों की दीवानी न्यायाधीश का दर्जा दिया। फौजदारी से जुड़े अधिकार न्याय (समिति मामलो में) बाद में कार्नवालिस कोड (सेपरेशन ऑफ पावर्स) पर आधारित हो गये।


15. इनमें से कौन-से जोड़े सुमेलित हैं ?




... Answer is (C) सुर्कोतडा -- घोड़ो के अवशेष


16. भारत में प्रथम बार महायान बौद्ध ने आदर्श पूजा का अभ्यास प्रारम्भ किया। इन्होंने कब ये अभ्यास प्रारम्भ किया?




... Answer is (C) पहली शताब्दी


17. इन मगध राजवंशों को कालक्रम के अनुसार लगाइए
(i) नंद (ii) शिशुनाग (iii) मौर्य (iv) हर्यक




... Answer is (D) (iv), (ii), (i) और (iii)


18. इनमें से कौन-सा जोड़ा सही है?




... Answer is (C) स्तूप - एक प्रकार का मकबरा जहाँ बद्ध के स्मारक चिह्न या बौद्ध संन्यासी है


19. इनमें से कौन-सा सबसे पुराना जैन ग्रंथ कहा जाता है?




... Answer is (C) चौदह पर्व
जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक स्वामी महावीर द्वारा दिए गए मौलिक सिद्धान्तों को चौदह पूव्वो (14 पूर्व) में संकलित किया गया। यही ‘चौदह पूर्व’ जैन धर्म के प्राचीनतम धर्म ग्रंथ हैं। बारह अंग तथा उपांग भी जैन धर्म से सम्बन्धित है। 14 पूर्व में जगत की सारी विद्याएं समा जाती है इसलिए इसे श्रुत केवली भी कहते है।


20. किसके संरक्षण में संगम साहित्य की रचना की गई?




... Answer is (C) पांड्य

No comments:

Post a Comment

.

LOVE CALCULATOR
+