Showing posts with label Test Series. Show all posts
Showing posts with label Test Series. Show all posts

Monday, 14 June 2021

इतिहास टेस्ट सीरीज-18

1. बंगाल विभाजन को निरस्त करने के लिए निम्न में से कौन याद किया जाता है?




... Answer is (C)लार्ड हार्डिंग
बंगाल विभाजन को 1911 में लार्ड हार्डिंग ने निरस्त किया था। 1912 ई. में राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गयी।


2. निम्न में से कौन स्टुटगार्ड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मिलित हुआ तथा वहाँ भारतीय तिरंगे ध्वज को फहराया?




... Answer is (D) मैडम भीखाजी कामा
मैडम भीखा जी कामा को ‘भारतीय क्रांतिकारियों की जननी’ कहा जाता है। 1907 ई. में इन्होंने स्टुटगार्ड की समाजवादी कांग्रेस में भाग लिया। वहाँ उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय झण्डे को फहराया


3. बम्बई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसके गंभीर प्रयासों से हुई?




... Answer is (B) डी.के. कर्वे
डी.के. कर्वे एक समाज सुधारक एवं शिक्षाशास्त्री थे। इन्होंने अपना पूरा जीवन विधवाओं के उत्थान एवं स्त्री शिक्षा के प्रसार को समर्पित किया। 1916 में उन्होंने भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह मुम्बई का प्रथम महिला विश्वविद्यालय था।


4. 1916 में स्थापित इण्डियन होमरूल लीग का प्रथम अध्यक्ष निम्न में से कौन था?




... Answer is (C) जोसफ बापिस्ता
तिलक ने पूना में 28 अप्रैल 1916 को होमरूल लीग का गठन किया। इसके प्रथम अध्यक्ष जोसेफ बापिस्ता थे।


5.1923 के विधान परिषद् चुनावों में स्वराज्य पार्टी ने कहाँ पर बहुमत हासिल किया?




... Answer is (B) मध्य प्रान्त (सेन्ट्रल प्रोविन्स)
स्वराज पार्टी की स्थापना 1923 में चितरंजन दास एवं मोती लाल नेहरू ने की थी। 1923 के चुनाव में इस पार्टी को मध्य प्रांत में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ।


6. 1929 में नागपुर में आयोजित आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष निम्न में से कौन थे?




... Answer is (D)जवाहर लाल नेहरू
एन.एम.जोशी ने आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की संस्थापना 31 अक्टूबर 1920 ई. को की। इसके प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे। 1929 ई. में नागपुर में आयोजित आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अध्यक्षता जवाहर लाला नेहरू ने किया। इस अधिवेशन में दक्षिणपंथी अलग हो गये और एन.एम. जोशी एवं वी.वी.गिरि के नेतृत्व में इण्डियन ट्रेड यूनियन फेडरेशन का गठन किया गया।


7. राबर्ट बूसफूट ने भारत में प्रथम पूरा पाषाणिक उपकरण किस स्थान से प्राप्त किया?




... Answer is (A)पल्लवरम
भारत में पाषाणकालीन सभ्यता पर अनुसंधान सर्वप्रथम 1863 ई. से प्रारम्भ हुआ। उसी समय भारतीय भूतत्व सर्वेक्षण विभाग के विद्धान राबर्ट ब्रूस फुट ने मद्रास के पास स्थित पल्लवरम् नामक स्थान से पूर्व पाषाण काल का एक पाषाणोपकरण प्राप्त किया।


8. निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक शैल चित्र के लिए प्रसिद्ध है?




... Answer is (C) भीमबेटका
मध्यपाषाण युगीन स्थल भीमबेटका, आदमगढ़, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर अपनी समृद्ध चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है।

9. शतपथ ब्राह्मण किस वेद से सम्बन्धित है?




... Answer is (B) यजुर्वेद
ब्राह्मण ग्रन्थ वैदिक संहिताओं की व्याख्या करने के लिए गद्य में लिखे गये हैं। प्रत्येक संहिता के लिए अलग-अलग ग्रन्थ है यथा-

ऋग्वेद-ऐतरेय तथा कौषीतकी

यवुर्वेद-तैत्ररीय तथा शतपथ

सामवेद-पंचविश

अथर्ववेद-गोपथ



10. निम्नलिखित में से किस संस्था ने भारत में सर्वप्रथम अंग्रेजी शिक्षा का प्रसार किया था?




... Answer is (B) हिन्दू कालेज, कलकत्ता
अंग्रेजी सरकार ने अंग्रेजी और प्राच्य भाषाओं दोनों के ज्ञान के प्रसार पर बल दिया। (परन्तु ब्रिटिश सरकार का वास्तविक लक्ष्य अंग्रेजी का प्रसार करना था) अतएव 1817 में कलकत्ता हिन्दू कालेज के बनाने के लिए अनुदान दिया गया जिसमें अंग्रेजी माध्यम द्वारा शिक्षा दी जाती थी और पाश्चात्य विज्ञान और मानविकी पढ़ायी जाती थी।


11. 1906 में बम्बई में किसने ‘डिप्रस्ड क्लास मिशन सोसाइटी की स्थापना की?




... Answer is (D) विट्ठल रामजी शिंदे (वी.आर शिंदे)
1906 ई. में बम्बई में बी.आर.शिंदे ने डिप्रेस्ड क्लास मिशन सोसाइटी की स्थापना की। इसके पश्चात मद्रास में 1909 ई. में दलित वर्ग मिशन सोसाइटी की स्थापना हुई।


12. जैन परम्पराके अनुसार बाहुबली किस तीर्थकर का पुत्र है?




... Answer is (A)ऋषभनाथ


13. देवनन्दा जैन धर्म में किस रूप में प्रसिद्ध है?
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?




... Answer is (A) महावीर की माता



14. प्राचीनतम् विष्णु मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है?




... Answer is (A) उत्तर प्रदेश
प्राचीनतम् विष्णु मूर्ति उत्तर प्रदेश के मथुरा में पायी गयी है।


15. निम्नलिखित में से किसने ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट’ लागू किया था?




... Answer is (B)लार्ड लिटन
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, लार्ड लिटन के काल में 1878 ई. में पारित किया गया। इसमें भारतीय भाषायी (देशी भाषा के) समाचार पत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से 14 मार्च 1878 को लेजिस्लेटिव कौंसिल में बिल प्रस्तुत और पारित किया गया।


16. परिष्कृत औजारों का युग माना जाता है?




... Answer is (B)उच्च पुरापाषाण काल
उच्च पुरा पाषाण काल में चकमक उद्योग की स्थापना और होमोसेपियन्स का उदय हुआ। इस काल के पत्थर क्वार्टजाइट, कैलीसीडोन, सैण्डस्टोन तथा उपकरण गैंड़ासा, विदारणी, खण्डक (गैंडासा), वी-आकार के थे। ब्लेड के बने और इस काल की प्रमुख विशेषता थी।


17. ऋग्वेद में कौन-से वैदिक देवता सहस्त्र स्तम्भों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित हैं?




... Answer is (D)मित्र व वरूण


18. किस वेद में दवाओं का विवरण मिलता है?




... Answer is (A)ऋग्वेद
ऋग्वेद में अश्विनी कुमार का प्रमुख चिकित्सक के रूप में वर्णन मिलता है और वह आर्यो के चिकित्सक देवता थे। ऋग्वेद में ही पूषन का वनस्पतियों एवं औषधि के देवता के रूप में वर्णन किया गया है।


19. आदि-शंकर को दर्शन क्या है?




... Answer is (B)अद्वैत
आदि शंकर का दर्शन अद्वैत दर्शन है। महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन तथा रामानुजाचार्य ने द्वैतवाद दर्शन प्रतिपादन किया है।


20. किस उपनिषद में याज्ञवल्क्य और मैत्रेयी का दार्शनिक संवाद वर्णित है?




... Answer is (A)वृहदारण्यक

Wednesday, 26 May 2021

इतिहास टेस्ट सीरीज-17

1. दीवान-ए-अर्ज (सैन्य मामलों से सम्बन्धित विभाग) को किसने प्रारम्भ किया?




... Answer is (A)बलवन
बलबन ने सैन्य विभाग को वित्त मंत्रायल (दीवान-ए-विजारत) से पृथक किया और उसे एक पृथक सैन्य विभाग मंत्री (दीवान-ए-आरिज) के अंतर्गत गठित किया।


2. मुगलों के काल में ‘परगना’ के प्रशासन का मुखिया कौन होता था?




... Answer is (C) शिकदार
मुगलों के काल में परगना प्रशासन का मुखिया शिकदार था। यही परगना की शान्ति एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायी था। वह फौजदार के अधीन कार्य करता था।

3. जब्त व्यवस्था कें अन्तर्गत सर्वाधिक उपजाऊ भूमि किस रूप में वर्गीकृत की गयी थी?




... Answer is (A) पोलज
जब्ती के अन्तर्गत सर्वाधिक उपजाऊ भूमि पोलज थी। भूमि का उत्पादन के आधार पर विभाजन पोलज, परती, चच्चर तथा बंजर के रूप में की गई थी।


4. निम्नलिखित में से किसे ‘दोहरे गुम्बद’ का प्राचीनतम् उदाहरण माना जाता है?




... Answer is (A) हुमायुँ का मकबरा, दिल्ली
दोहरे गुम्बर का प्राचीनतम उदाहरण हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली माना जाता है। हाजी बेगम द्वारा बनवाया गया यह मकबरा, एक वफादार बीबी की महबूबाना पेशकश मानी जाती है।


5. ग्रन्थ ‘अनवर-ए-सुहेली’ फारसी अनुवाद है?




... Answer is (A) पंचतंत्र का
अनवर-ए-सुहेली, पंचतंत्र का फारसी अनुवाद है। पंचतंत्र का अनुवाद अबुल फजल ने अनवर-ए-सुहेली नाम से किया।


6. ‘मालविकाग्निमित्रम्’ नाटक में विदिशा के शासक के रूप में वर्णित अग्निमित्र किस राजवंश से सम्बन्धित था?




... Answer is (B) शुंग
कालिदास द्वारा लिखित मालविकाग्निमित्र नाटक में विदिशा के शासक के रूप में वर्णित अग्निमित्र शुंग राजवंश से सम्बन्धित था। ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस ग्रन्थ से पुष्यमित्र शुंग के बारे में जानकारी मिलती है।


7. निम्नलिखित में से कौन अकबर का घोर आलोचक था?




... Answer is (A) बदायूनी
बदायुँनी ने मुन्तखब-उत-तवारीख की रचना की। मुल्ला बदायूँनी अकबर की धार्मिक नीति एवं कार्यो का विरोधी था।


8. राजकुमार दाराशिकोह ने किसका फारसी में अनुवाद कराया था?




... Answer is (B) उपनिषद
राजकुमार दाराशिकोह ने काशी के पंडितों की सहायता से बावन उपनिषदों का अनुवाद, सिर्र-ए-अकबर या सिर-अल-असरार नाम से किया।


9. औरंगजेब के राज्य काल का महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ ‘फुतूहाते आलमगीरी’ किसके द्वारा लिखा गया था?




... Answer is (B) ईश्वरदास
औरंगजेब के समय में ईश्वरदास नागर ने ‘फुतुहात-ए-आलमगीरी’ नामक ग्रन्थ लिखां इसमें औरंगजेब के 34 वें साल तक का विवरण उपलब्ध है। इसमें राजपूतों (विशेषताया राठौरा) के साथ औरंगजेब के सम्बन्धों का विस्तार से वर्णन है।


10. हर्ष के दरबार में ह्वनसंग को एक दूत के रूप में किने भेजा था?




... Answer is (D) उपर्युक्त में से कोइ्र्र नहीं
हर्ष के समय की सबसे प्रमुख घटना चीनी यात्री ह्वगसांग (युवानच्वांग) के भारत आगमन की है। ह्वगसांग का जन्म 600 ई. के लगभग चीन के होनन प्रान्त के चीन लिऊ नामक स्थान में हुआ था। उसके पिता का नाम चेन-हुई था। उसके चार पुत्रों में ह्वगसांग सबसे छोटा था। उसका पिता एक अध्ययनशील व्यक्ति था जिसका प्रभाव ह्वगसांग पर पड़ा। वह बचपन में गम्भीर मनोवृत्ति का था उसे धार्मिक पुस्तकें प्रिय थी। 13 वर्ष की आयु में वह अपने बड़े भाई के साथ लोयंग के बौद्ध मठ में रहने लगा। इसी समय सुई-वंश का पतन हुआ तथा चीनी समाज में आराजकता व्याप्त हो गई। लोगों की नैतिकता का तेजी से ह्रास होने लगा फलस्वरूप ह्वगसांग अपने भाई के साथ शान्त वातावरण की खोज में पहले उत्तरी चीन में स्थित चंगन गया। यही से हन-चुंग तथा चांग तु नामक स्थान में गया जहाँ वह हुंग हुई मन्दिर में रहने लगा। यहाँ से वह चीन के विभिन्न स्थानों में बौद्ध सन्तों तथा विद्धानों के पास गया तथा धर्म के गूढ़ प्रश्नों पर वार्तालाप किया। यहीं से वह भारत में महात्मा बुद्ध के चरण चिन्हों द्वारा पवित्र किये स्थानों को देखने तथा पवित्र बौद्ध ग्रन्थों को उनके मूल भाषा में अध्ययन हेतु भारत आया।

11. औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात बंगाल किसके नेतृत्व में मुगल साम्राज्य से लगभग स्वतन्त्र हो गया?




... Answer is (A) मुर्शीद कुली खाँ
औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात बंगाल मुर्शीद कुली खाँ के नेतृत्व में स्वतंत्र हो गया। मुर्शीद कुली खाँ 1700 ई. से बंगाल का दीवान था वह 1717 ई में बंगाल का सूबेदार बना। उसने स्वयं को केन्द्रीय नियंत्रण से मुक्त कर लिया परन्तु मुगल बादशाह को नियमित रूप से नजराने की काफी बड़ी रकम भेजता रहा।

12. किस मुगल सम्राट ने सर्वप्रथम अपने साम्राज्य को प्रान्तों में विभोजित किया था?




... Answer is (D) अकबर
अकबर ने प्रशासन की सुविधा के लिए अपने शासनकाल के 24वें वर्ष (1580) में सम्पूर्ण साम्राज्य को बारह सूबो में विभाजित किया। बाद में उसने बरार, खानदेश, अहमदनगर को विजित किया तो सूबों की संख्या 15 हो गयी।

13. शिवाजी के राज्यकाल मे कौन वित्त विभाग का प्रमुख था?




... Answer is (A) अमात्य
शिवाजी के अष्टप्रधानों में अमात्य या मजमुआदार, हिसाब जाँचने वाला वित्त विभाग का प्रमुख होता था। इसका काम आय-व्यय के सब लेखों की जांच कर उन पर अपने हस्ताक्षर करना था।

14.1765 में इलाहाबाद की सन्धि किनके मध्य हुई थी?




... Answer is (D) शाह आलम, राबर्ट क्लाइव, शुजाउदौला
16 अगस्त 1765 ई. में इलाहाबाद की सन्धि मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय, बंगाल के नवाब, शुजाउदौला और क्लाइव के बीच में हुई।

15. किस मौलवी ने 1857 की क्रान्ति को जेहाद (धर्मयुद्ध) की संज्ञा दी थी?




... Answer is (A)अहमदुल्लाह
1857 ई. की क्रान्ति के दौरान फैजाबाद में क्रान्ति का नेतृत्व मौलवी अहमद उल्ला शाह ने किया। उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध जेहाद (धर्मयुद्ध) का नारा दिया। अंग्रेज इनकी गतिविधियों से चिंतित थे और उन्होंने इन्हें पकड़ने के लिए 50 हजार रू. के पुरस्कार की घोषणा भी की थी।

16. पागलपंथी विद्रोह वास्तव में किसका विद्रोह था?




... Answer is (B) गारो का
पागलपंथ एक अर्द्ध-धार्मिक संप्रदाय था, जिसे उत्तरी बंगाल के करमशाह ने चलाया था। करमशाह के पुत्र तथा उत्तराधिकारी टीपू धार्मिक तथा राजनैतिक उद्देश्यों से प्रेरित थे। उसने जमींदारों के द्वारा मुजारों पर किए गये अत्याचारों के विरूद्ध आन्दोलन किया।

17. निम्न में से किस विद्रोह का नेता बिरसा थी?




... Answer is (C) मुण्डा
मुंडा विद्रोह के नेता बिरसा मुंडा को उल्गुलान (महन हलचल) और इनके विद्रोह को उलगुलन (महाविद्रोह) के नाम से जाना गया। बिरसा मुण्डा को जगत पिता या धरती आबा कहा जाता था। 1895 में बिरसा मुंडा ने स्वयं को भगवान का दूत घोषित किया। बिरसा मुंडा ने जमींदारों के विरुद्ध विद्रोह को धार्मिक, राजनीतिक आन्दोलन का रूप प्रदान किया।

18. 1843 के इण्डिया एक्ट V के द्वारा किसे अवैध घोषित कर दिया गया था?




... Answer is (D) गुलामी प्रथा
1843 के इण्डिया एक्ट V के द्वारा गुलामी प्रथा को अवैध घोषित कर दिया गया। उस समय भारत का गवर्नर जनरल एलनबरो था।

19. कैबिनेट मिशन भारत कब आया?




... Answer is (C)24 मार्च 1946
कैबिनेट मिशन, 24 मार्च 1946 को भारत आया। इस शिष्टमण्डल में कुल तीन सदस्य थे-भारत सचिव पैथिक लारेंस, व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष स्टेफोर्ड क्रिप्स और नौ सेना के प्रमुख ए.वी. अलेक्जेण्डर।

20.निम्न में से किसके द्वारा भारत के प्रत्येक संघीय क्षेत्र में एक शिक्षा विभाग स्थापित करने की संस्तुति की गयी थी?




... Answer is (D) वुड्स डिस्पैच 1854
वुड्स डिस्पैच 1854 ई. के द्वारा भारत के प्रत्येक संघीय क्षेत्र में एक शिक्षा विभाग स्थापित करने की संस्तुति की गयी थी। इस घोषणापत्र को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है।

Tuesday, 25 May 2021

इतिहास टेस्ट सीरीज-16

1. निम्निलिखित में से कौन-सा मनुस्मृति में मिश्रित जातियों को दिऐ जाने वाले विभिन्न दर्जों के सम्बन्ध में सही नहीं है?




... Answer is (D)अनुलोम विवाह को प्रतिलोम विवाह की अपेक्षा कही अधिक, पवित्र कानून का उल्लंघन करने वाला माना जाता था।
मनुस्मृति हिन्दू धर्म का एक प्राचीन धर्मशास्त्र है। इसे मान धर्मशास्त्र, मनुसंहिता आदि नामों से भी जाना जाता है। मनुस्मृति में वर्ण व्यवस्था का विस्तार से वर्णन मिलता है। इसके अनुसार वर्ण व्यवस्था में एक दर्जा कम की पत्नी से जन्में बच्चों की द्विजों के भाग के रूप में स्वीकृति मिलती थी। वर्ण दर्जे के हिसाब से दो या तीन डिग्री नीचे की महिला से जन्में बच्चों से शूद्रों में एक नया समूह निर्मित होता था। यदि महिला सम्बन्धित दर्जा पुरुष के दर्जे से ऊँचा होता था तो ऐसे विवाह की संततियों के माता-पिता के दर्जो से नीचे रखा जाता था। प्रतिलोम विवाह को अनुलोम विवाह की अपेक्षा कहीं अधिक पवित्र कानून का उल्लंघन करने वाला माना जाता था।


2. सम्राट कुमार गुप्त प्रथम की माता कौन थी?




... Answer is (B) ध्रुव देवी
गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय के पश्चात कुमार गुप्त ‘महेन्द्रादित्य’ (414-455 ई.) गुप्त साम्राज् की गद्दी पर बैठा। वह चन्द्रगुप्त की पत्नी धु्रव देवी से उत्पन्न सबसे बड़ा पुत्र था। इसका विवरण विलसढ़ स्तम्भ लेख से इस प्रकार प्राप्त होता है-महराराधिराज श्रीचन्द्रगुप्तस्य महादेव्यां ध्रुवदेव्यामुव्यामुत्पन्न्स्य महराजाधिराज कुमारगुप्तस्य।

3. दिद्दा किस राज्य की प्रसिद्ध रानी थी?




... Answer is (A)कश्मीर
कश्मीर के उत्पल वंश की रानी दिद्दा अत्यन्त महत्वाकांक्षिणी शासिका थी। उसने राज्य में शन्ति एवं व्यवस्था स्थापित की तथा विद्रोहियों का दमन किया। उसके हिन्दुशाही राज्य से पारिवारिक सम्बन्ध भी थे।


4.‘तुरुष्कदण्ड’ नामक कर किस राजवंश के अभिलेखों में वर्णित है?




... Answer is (C)गहड़वाल
पूर्व मध्यकाल के गहड़वाल राजवंश के अभिलेखों में तुरुष्कदण्ड नामक कर लगाने का साक्ष्य मिलता है।


5. निम्न में से किस राजवंश में महिलाओं ने उच्च प्रशासनिक पद प्राप्त किये थे?




... Answer is (B) चालुक्य
पूर्व मध्यकाल के चालुक्य राजवंश के दौरान महिलाओं को उच्च पद प्रदान किया गया। राजकुमारियाँ प्रदेशों की शासिका होती थी। जय सिंह द्वितीय की बड़ी बहन अक्का देवी एक प्रान्त का शासन चलाती थी।


6. प्रसिद्ध एकाश्मक कैलाश मन्दिर कहाँ स्थित है?




... Answer is (B) एलोरा
प्रसिद्ध एकाश्मक कैलाश मन्दिर एलोरा में स्थित है। राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम प्रसिद्ध विजेता एवं निर्माता था। उसने एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर का निर्माण कराया और ब्राह्मणों को प्रभूत मात्रा में दान देकर अपनी धर्मनिष्ठता भी सिद्ध की।


7. एशियाटिक सोसाइटी आफ बंगाल के संस्थापक कौन थे?




... Answer is (C) सर विलियम जोन्स
एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की संस्थापना 1784 ई. में विलियम जोंस द्वारा कलकत्ता में की गई थी।


8. महिला शासक रुद्राम्बा किस राजवंश से सम्बन्धित थी?




... Answer is (B) काकतीय
महिला शसिका रुद्राम्बा काकतीय राजवंश से सम्बन्धित थी। यह वंश वारंगल (आधुनिक तेलंगाना) मे स्थित था।


9. कृत्यकल्पतरु नामक ग्रंथ का लेखक कौन है?




... Answer is (D) लक्ष्मीधर
गहड़वाल शासक गोविन्दचन्द्र के मंत्री लक्ष्मीधर ने ‘कृत्यकल्पतरू’ नामक ग्रन्थ की रचना की। इससे तत्कालीन राजनीति, समाज तथा संस्कृति पर सुन्दर प्रकाश पड़ता है।


10. निम्नलिखित में से कौन-से विद्वानों ने 1579 ई. में महजर का प्रारूप तैयार किया था?




... Answer is (D)शेख मुबारक और फैजी
1579 ई. में अकबर ने महजर जारी किया। महजर जारी करने की प्रेरणा शेख मुबारक तथा उसके पुत्रों फैजी तथा अबुल फजल द्वारा दी गई थी। महजर ने अकबर को यह अधिकार दिया कि उलमा में किसी विषय पर मतभेद होने की दशा में वह साम्राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किसी एक विचार को जिसे वह सर्वोत्तम समझे, मान्यता दे सकता है। शेख मुबारक ने महजर का प्रारूप तैयार किया था।


11. निम्नलिखित में से कौन-सी फारसी पुस्तक में कपास धुनने के चाप का प्रारम्भ्कि साहित्यिक संदर्भ मिलता है?




... Answer is (B) काव्वाज लेक्सिन
फारसी पुस्तक काव्वाज लेक्सिन में कपास धुनने के चाप का प्रारम्भिक सन्दर्भ मिलता है।


12. शाहजहाँ पहला मुगल बादशाह था जिसने माही-मरातिब नामक एक नए ध्वज की शुरूआत की। इसे किसी व्यक्ति को प्रदत्त सर्वोच्च सम्मान माना जाता ळा। शाहजहाँ से पहले कौन-सा भारतीय शासक इसे प्रदान किया करता था?




... Answer is (B) दिल्ली के सुल्तान
माही-मरातिब नामक एक ध्वज जो कि मुगल काल में किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान था तथा यह केवल उनको दि जाता था जिनकी रैंक 7 हजार या ऊपर की होती थी। यह ध्वज शाहजहाँ के समय प्रदान किया जाने लगा। इसके पूर्व वह झण्डा दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों द्वारा दिया जाता था।


13. शाहजहाँनाबाद में साहिबाबाद बगीचे का निर्माण किसने करवाया था, जिसे धनी व्यापारियों के लिए सराय के रूप में उपयोग किया जाता था?




... Answer is (C) जहाँ आरा बेगम
जहांआरा बेगम शाहजहाँ की पुत्री थी। शाहजहांनाबाद का नक्शा जहांआरा बेगम ने ही बनवाया था। चांदनी चौक तथा शाहजहाँनाबाद में स्थित साहिबाबाद का बगीचे का निर्माण भी जहां आरा बेगम ने करवाया था। ‘साहिबाबाद का बगीचा’ बेगम का बाग के नाम से भी जाना जाता था। इसमें धनी व्यापारियों तथा यात्रियों के लिए एक सराय भी बनवायी थी।


14.''उसने सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रियों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए राजमार्ग पर दो कोस की दूरी पर सरायों का निर्माण करायां यहाँ यात्री बिस्तर और पका भोजन प्राप्त कर सकते थे। बिना पके भोजन की आपूर्ति की भी व्यवस्था थी। उसने ऐसी लगभग 1700 सरायों का निर्माण कराया।'' यह शासक कौन है?




... Answer is (B)शेरशाह
शेरशाह ने सड़को को सुरक्षित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए उसने दो-दो करोह (कोस) अर्थात चार-चार मील की दूरी पर सराएं बनाई। हिन्दुओं और मुसलमानों के लिए इन सरायों में अलग-अलग खण्ड बनवाए गए, जहाँ उन्हें चारपाई बिस्तर तथा भोजन मिल सकते थे। मुसलमानों के लिए मुसलमान और हिन्दुओं के लिए ब्राह्मण रसोइए रखे गए। जो हिन्दु जातिगत नियम के कारण स्वयं खाना पकाते थे उनके लिए अनपक्की खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था की गई।


15. निम्नलिखित कथन के पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन करें : "समाजशास्त्रियों ने यह बताया है कि जातियाँ भी ‘संस्कृतीकरण’ के रूपों के अंतर्गत अपने व्यवसायों के साथ-साथ अपने दर्जें में कैसे परिवर्तन करती हैं।" ‘संस्कृतीकरण’ के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?




... Answer is (B)एम एन श्रीनिवास
भारत में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परिवर्तनों की कुछ विशेषताओं की व्याख्या के लिए डॉ. श्री श्रीनिवास ने अपनी पुस्तक ‘दक्षिण भारत के कुर्गो में धर्म और समाज में सर्वप्रथम संस्कृतिकरण की अवधारणा का प्रयोग किया। श्रीनिवास के अनुसार संस्कृतिकरण वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से तथाकथित निम्न जातियाँ, उच्चतर वर्णो विशेषतया ब्राह्मणों के विश्वासों, संस्कारों, जीवनशैली तथा दूसरे सांस्कृतिक प्रतिमानों को अपना लेती है।


16. अलाउद्दीन की कृषि व्यवस्था में गियासुद्दीन तुगलक द्वारा अनेक परिवर्तन किए गए। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?




... Answer is (D) उसने भू-राजस्व की प्रथा को भी जारी रखा और उसे प्रोत्साहित किया।
गियासुद्दीन तुगलक 1320-1325 ई. तक दिल्ली का सुल्तान रहा। उसकी आर्थिक नीतियों का आधार रस्मोमियान थी अर्थात् संयम, सख्ती एवं नरमी के बीच एक संतुलन ले के चलना। उसने अलाउद्दीन खिलजी की कृषि व्यवस्था में अनेक परिवर्तन किए यथा-

1-किसानों का बोझ कम करने के लिए हुक्म ए-मसाहत (माप) के स्थान पर हुक्म-ए हासिल (फसल बँटाई) को अपनाया।

2-ग्राम प्रमुखों को साधारण किसानों के स्तर पर लाने के अलाउद्दीन के सिद्धान्त पर विश्वास नहीं किया और उनकी परिलब्धियों को बहाल किया।

3-खेती और चारागाह को कर निर्धारण से छूट प्रदान की।



17. निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्व अनुदान धार्मिक बुद्धिजीवियों को नहीं दिया जाता था?




... Answer is (D) औकाफ
आमलक, इदारार तथा इनाम राजस्व अनुदान धार्मिक बुद्धिजीवियों को दिया जाता था। औकाफ ‘वक्फ परिसंपत्तियां’ होती थीं। ‘वक्फ’ शब्द अरबी भाषा के ‘वकुफा’ शब्द से व्युत्पन्न है जिसका अर्थ है रोक कर अथवा बांध कर रखना।


18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (R) कहा गया है और दूसरे को कारण (S) कहा गया है :

अभिकथन : (R) पूर्व मध्यकाल में सामंन्तवाद की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ पाया जाती थी, परन्तु यह यूरोपीय सामंतवाद से काफी भिन्न था।

कारण (S): दक्षिण भारत में पूर्व मध्यकाल शहरी विकास का काल था जैसा कि शिल्पों, व्यापार, संघों और शहरी केन्द्रों के विकास से स्पष्ट है।

उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से क्या सही है?




... Answer is (B) (R)और (S)दोनों सही है। परन्तु (R)की सही व्याख्या (S)नहीं है।
पूर्व मध्यकाल में भारत में सामंतवाद की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं पायी जाती थी परन्तु यह यूरोपीय सामंतवाद से इस अर्थ में भिन्न था कि भारती सामंतवाद में कृषि दासता (सर्फदम) एवं मैनर व्यवस्था का अभाव दिखता है। इसलिए भारतीय सामंतवाद को अर्द्धसामंती कहा गया है। दक्षिण भारत में पूर्व मध्यकाल शहरी विकास का काल था जैसा कि शिल्पों, व्यापार, संघों और शहरी केन्द्रो के विकास से स्पष्ट है।


19. "सूफीवाद तब सर्वेश्वरवादी बनना शुरू हुआ जब इब्र अल-अरब (1240 में मृत्यु) के विचार सबसे पहले जलालुद्दीन रूमी (1207-1273) और अब्दुर रहमान जउनी (1414-1492) के फारसी काव्य और उसके बाद अशरफ जहाँगीर सिमनोनी (पंद्रहवी शताब्दी के प्रारम्भ) के भारत के भीतर प्रयासों पर अपना प्रभाव डालने लगे। इसी समय शंकराचार्य की वेदांत विचाधारा के सर्वेश्वरवाद का प्रभाव ब्राह्मणवादी विचारों के भीतर लगातार बढ़ रहा था"

निम्नलिखित में से कौन-सा मुगल शासक था जिसने सबसे पहले इस विचार को पहचाना?





... Answer is (C)जहाँगीर
अकबर की भाँति जहाँगीर भी दरवेशों, संतो और विभिन्न पंथो के धार्मिक चिंतको से मिलने और संलाप करने को हमेशा उत्सुक रहता था, और उन्हें दानों-अनुदानों से नवाजा करता था। जहांगीर को सर्वाधिक शांति वेदांत के अनुयायियों के मध्य मिलती थी। वेदांत को वह तसब्बुफ शास्त्र कहता था। उनसे सानिध्य स्थापित करने के प्रयत्न के सिलसिले में वह अपने शासन काल के ग्यारहवें वर्ष (1616) में उज्जैन निवासी जदरूप गोसाई से मिला था।


20.निम्नलिखित में से कौन युग्म सुमेलित नहीं है?




... Answer is (C)यादव-रुद्र प्रथम


.

LOVE CALCULATOR
+