Thursday 11 June 2020

इतिहास टेस्ट सीरीज-12

1. किस एक्ट के द्वारा द्वैध शासन (Dyrchi) की व्यवस्था की गई थी?




... Answer is (D) 1919 के एक्ट द्वारा
भारत शासन अधिनियम 1919 की मुख्य विशेषता प्रान्तों में द्वैध शासन स्थापित करना था। इसमें प्रांतीय विषयों को आरक्षित तथा हस्तान्तरित दो वर्गों में बाँटा गया था। आरक्षित विषयों का प्रशासन राज्यपाल द्वारा चलाया जाता था जबकि हस्तान्तरित विषयों का प्रशासन जनता द्वारा निर्वाचित मंत्रियों द्वारा किया जाना था; यह मंत्री जन-प्रतिनिधि, निकाय विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी होते थे।


2. निम्नलिखित में से किसने अंग्रेजों से एशिया छोड़ने को कहा :




... Answer is (D) महात्मा गाँधी
1942 के आन्दोलन के दौरान महात्मा गांधी ने नारा दिया था। अंग्रेजों भारत (एशिया) छोड़ो।


3. पूना समझौते पर हस्ताक्षर किसने किये थे?




... Answer is (B) अम्बेडकर ने
ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड के 161 अगस्त, 1932 को साम्प्रदायिक निर्णय का गांधी जी (जो उस समय यरवदा जेल (पूना) में बंद थे ने विरोध किया तथा आमरण अनशन पर बैठ गये। डा० राजेन्द्र प्रसाद, पुरुषोत्तम दास टंडन, मदन मोहन मालवीय की मध्यस्थता में गांधीजी और अम्बेडकर के बीच पूना समझौते पर हस्ताक्षर हुआ जिसके अन्तर्गत दलितों के लिए पृथक निर्वाचन मण्डली व्यवस्था समाप्त की गई।


4. नेहरू रिपोर्ट किसने तैयार की थी?




... Answer is (C) मोती लाल नेहरू
साइमन कमीशन के बहिष्कार के बाद भारत सचिव लार्ड बर्केनहेड ने नवम्बर 1927 को यह चुनौती दी। कि भारतीय नेता संविधान के प्रारूप का निर्माण कर ब्रिटिश संसद को प्रस्तुत करें। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए 1928 में मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गई जिसने संविधान का वैकल्पिक प्रारूप तैयार किया। इसे ही नेहरू रिपोर्ट कहा गया।


5. कांग्रेस ने अपनी कृषि नीति की घोषणा कहाँ की थी?




... Answer is (C) फैजपुर
1937 में पहली बार गांव में आयोजित होने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फैजपूर (बंगाल) अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू ने की थी। इस अधिवेशन में 13 सूत्रीय (अस्थाई) कृषि नीति की घोषणा की।


6. 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव कहाँ पास हुआ था?




... Answer is (B) बम्बई में
7 अगस्त, 1942 को अबुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। नेहरू ने इस अधिवेशन में 'भारत छोड़ो प्रस्ताव पेश किया जो कुछ संशोधनों के बाद 8 अगस्त 1942 को स्वीकार कर लिया गया। इस सम्मेलन में गांधी जी ने अपने 70 मिनट के भाषण में 'करो या मरो' का नारा दिया।


7. सी०आर० फार्मला (राजगोपालाचारी योजना) का विरोध किसे किया था?




... Answer is (B) मोहम्मद अली जिन्ना ने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी० राजगोपालाचारी ने व्यक्तिगत स्तर पर कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग के मध्य सहयोग बढ़ाने के लिए 10 जुलाई, 1944 को एक सुझाव प्रस्तुत किया, जिसे राजगोपालाचारी फार्मूले के नाम से जाना जाता है। इस फार्मूले का जिन्ना ने विरोध किया और अपने द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त पर डटे रहे।


8. सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज की कमान कब संभाली थी?




... Answer is (B) 1943 ई० में
रासबिहारी बोस के आमंत्रण पर सुभाष चन्द्र बोस 2 जुलाई, 1943 को सिंगापुर पहुंचे। वहाँ वे भारतीय स्वतंत्रता लीग के अध्यक्ष चुने गये। 21 अक्टूबर, 1943 को उन्होंने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में कमान संभाली तथा बाद में सिंगापुर में अस्थाई सरकार की स्थापना की।


9. "सत्ता का लालच भी भारत के विभाजन को स्वीकार करने का एक कारण था।" यह किसने कहा है ?




... Answer is (A) माइकेल ब्रीचर
भारत विभाजन के संदर्भ में माइकल ब्रीचर ने कहा कि 'यह सत्ता का लालच भी भारत के विभाजन को स्वीकार करने का एक कारण था।


10. भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ था?




... Answer is (C) 1952 ई० में
भारत में प्रथम आम चुनाव 1951-52 (25 अक्टूबर, 1951- 21 फरवरी, 1952) के दौरान सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आयी। मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष थी।


11. 19वीं सदी के भारतीय पुनर्जागरण में किसका अधिक योगदान था?




... Answer is (C) पश्चिमी शिक्षा
19वीं सदी के भारतीय पुनर्जागरण में इसाई मिशनरियों तथा अंग्रेजों के सहयोग से अंग्रेजी शिक्षा, पाश्चात्य ज्ञान-विज्ञान एवं विचारों का प्रसार हुआ। इस आन्दोलन में पश्चिमी शिक्षा प्राप्त भारतीयों के एक प्रमुख बुद्धिजीवी वर्ग भी काफी योगदान दिया।


12. भारत के किस वर्ग ने पश्चिमी संस्कृति को प्रारम्भ में अपनाया?




... Answer is (B) शिक्षित हिन्दू मध्यम वर्ग
भारतीय बुद्धिजीवी वर्ग में शिक्षित हिन्दू मध्यम वर्ग ने पश्चिमी संस्कृति को प्रारम्भ में अपनाया। इसमें राजा राम मोहन राय सरीखे लोग प्रमुख थे।


13. धर्मशास्त्र रचनाओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?




... Answer is (C) इनमें देश-धर्म और कल-धर्म का संदर्भ है ।
धर्मशास्त्र क अतर्गत धर्मसूत्र स्मृतियाँ  तथा टीकाओं। को रखा जाता है। गौतम धर्मसूत्र सर्वाधिक प्राचीन है। वर्णव्यवस्था का स्पष्ट वर्णन सूत्रों में प्राप्त होता है। वर्णशंकर की कल्पना और जाति या मिश्र जाति के उदभव की जानकारी सर्वप्रथम सूत्र साहित्य में ही मिलती है। कालान्तर में इन्हीं अवधारणाओं का विस्तार स्मृतियों में दिखता है। सर्वप्रथम गौतम धर्मसूत्र में वार्ता को शूद्र का वर्णधर्म बताया गया है।


14. कालीबंगा, जहाँ प्राक्-हड़प्या संस्कृति के अनेक स्थल पाए गए हैं, निम्नलिखित किस क्षेत्र में स्थित था?




... Answer is (C) राजस्थान
कालीबंगा राजस्थान के गंगानगर जिले में घग्घर नदी के बाएं किनार पर स्थित सैन्धव सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां 1961 ई. में बी.बी. लाल तथा बी.के. थापड़ ने खुदाई करवाई संभवतः यह सैन्धव सभ्यता की तीसरी राजधानी थी। यहां से जुते हुए खेत के साक्ष्य मिलते है। यहाँ से भूकम्प के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते है। जिसके फलस्वरूप यहां की प्राक हड़प्पा सभ्यता का अन्त (लगभग 2700-2600 ई.पू.) हो गया।


15. उस स्थल की पहचान कीजिए जहाँ घोड़ा होने के प्रमाण नहीं मिलते है?




... Answer is (B) बुर्जहोम (1700 ई. पू)
बुर्जहाम का शाब्दिक अर्थ "भुर्ज वृक्ष का स्थान (Place of Berch) होता है। बर्च (भाज) वृक्षों के इस स्थल को डि. टेरा एवं पीटरसन ने 1953 में खोजा था। यहां से गट्ठाघर, मालिक के साथ कुत्ते दफनाने का साक्ष्य मिलता है। गड़ासा (हार्वेस्टर) का साक्ष्य बुर्जहीम से मिलता है। यहां से प्राप्त एक घड़े पर सींग वाले देवता का चित्र मिला है जो कोटदीजी के प्राक हड़प्पा चरण में लोकप्रिय था। यहाँ से घोड़े का कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं होता हैं।


16. इन प्रसिद्ध प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्रियों, गणितज्ञों को कालक्रम के अनुसार लगाइए
(i) वराहमिहिर (ii) पास्कर (iii) आर्यभट्ट (iv) ब्रह्मगुप्त




... Answer is (B) (iii), (i), (iv) और (ii)


17. इनमें से कौन मध्यामिका स्कूल ऑफ दर्शनशास्त्र का संस्थापक था?




... Answer is (C) नागार्जुन


18. इनमें से कौन सा शैव संप्रदाय सामाजिक और धार्मिक सुधारों के लिए महत्त्वपूर्ण था?




... Answer is (C) वीरशैव


19. इनमें से कौन-सा पहलो माना जाता है?




... Answer is (B) पशुपति महादेव


20. भिन्न भाषाओं के भाषा-विज्ञान सम्बन्धी अध्ययन कहते हैं कि आर्य प्रत्यक्ष रूप से किसी और समूह के पुरखे थे। उन्हें छाँटिए
(i) पर्शियन (ii) चीनी (iii) ग्रीक (iv) लातिन (v) ट्यून्स (vi) केल्ट्स
कूट




... Answer is (A) इनमें से सभी

No comments:

Post a Comment

.

LOVE CALCULATOR
+