Wednesday 27 May 2020

इतिहास टेस्ट सीरीज-01


1. 'बरीद' कौन थे?




      ... Answer is (D)गुप्तचर अधिकारी
सल्तनतकालीन शासन व्यवस्था में 'वरीद' डाक तथा गुप्तचर विभाग का अध्यक्ष होता था, जो साम्राज्य में घटित घटनाओं की सूचना सीधे सुल्तान को देता था। इसे 'बरीद-ए-मुमालिक' कहा जाता था।


2. अलाउद्दीन खिलजी के विषय में क्या सत्य नहीं है?



... Answer is (D) सैन्यधारियों को जागीरें प्रदान करन
अलाउद्दीन खिलजी ने राजस्व की वसली के नियमों में सुधार करने के उद्देश्य से योग्य एवं ईमानदार अधिकारियों को नियुक्त किया। उसने भू-राजस्व में वृद्धि कर दी जिससे राजकोष में पर्याप्त वृद्धि हुई। खिलजी ने शराब पीने और बेचने पर पाबंदी लगा दी। मद्य-निषेध का कठोरता से पालन करने हेतु अलाउद्दीन ने गुप्तचर संगठन बनाया। उसने सैनिकों और सेनाधिकारियों को वेतन के रूप में जागीरें नहीं प्रदान की वरन् उसके स्थान पर नकद वेतन दिया।


3. 1258 ई० में किस मंगोल नेता ने खिलाफत को नष्ट करते हुए खलीफा की हत्या कर दी थी?




... Answer is (A) हलाकू
1258 ई० में मंगोल नेता हलाकू ने 'खिलाफत (खलीफा-प्रणाली) को नष्ट करते हए खलीफा की हत्या कर दी थी।


5. दिल्ली सल्तनत में 'इक्ता प्रथा' प्रारम्भ करने का श्रेय किस सुल्तान को जाता है?




... Answer is (A) इल्तुतमिश
इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत का ऐसा पहला सुल्तान था, जिसने भारत में पहले से प्रचलित 'सामंती प्रथा' को समाप्त करके 'इक्ता प्रथा' का प्रारम्भ किया। 'इक्ता प्रथा' के अन्तर्गत भूमि के विशेष खण्डों के राजस्व वसूलने का अधिकार सैनिक व असैनिक पदाधिकारियों को, उनके वेतन के बदले, प्रदान किया जाता था।


6. इल्तुतमिश द्वारा सत्ता ग्रहण करने का क्या आधार था?




... Answer is (C) दिल्ली के तुर्क अमीरों व सैन्याधिकारियों ने उसका चयन किया।
कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु के पश्चात आरामशाह सुल्तान बना, किन्तु उसमें शासक के लिए अपेक्षित योग्यताओं का अभाव था। इस कारणवश अनेक अमीरों मलिकों ने उसका विरोध किया और बदायूं के इक्तादार इल्तुतमिश को सुल्तान बनने के लिए आमंत्रित किया गया जो बिना किसी कठिनाई के दिल्ली का गद्दी पर आसीन हुआ।


7. महमूद गजनवी को परास्त करने हेतु संघ का नेतृत्व किसने किया था?




... Answer is (C) जयपाल
पश्चिमोत्तर भारत के शाही राजा जयपाल महमूद गजनवी को परास्त करने हेतु राजपूत शासकों का नेतृत्व किया था। इसमें जयपाल की पराजय हुई। पराजय को सहन न करने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।


8. मुहम्मद गोरी द्वारा परास्त किया गया प्रथम भारतीय शासक कौन था?




... Answer is (A) पृथ्वीराज चौहान
तराइन के प्रथम युद्ध (1191) में मुहम्मद गोरी पृथ्वीराज चौहान से पराजित हुआ था। अगले वर्ष (1192) तराइन के द्वितीय युद्ध में मुहम्मद गोरी के द्वारा पृथ्वीराज चौहान पराजित हो गये। इस प्रकार मुहम्मद गोरी द्वारा पराजित किया गया प्रथम भारतीय शासक पृथ्वीराज चौहान था।


9. महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय आए विद्वान अल-बरूनी ने किस महत्वपूर्ण ग्रन्थ की रचना की?




... Answer is (B) किताब-उल-हिन्द
अलबरूनी महमूद गजनवी के आक्रमण के समय भारत आया था। उसने तत्कालीन भारतीय परिदृश्य का वर्णन अपनी कृति तहकीक-ए-हिन्द में की, जिसे किताब-उल-हिन्द के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गणित, भूगोल, इतिहास दर्शन आदि का तार्किक वर्णन किया गया है।


10. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठा सेना का वास्तविक सेनानायक कौन था?




... Answer is (C) सदाशिव राव भाउ
पानीपत का तृतीय युद्ध 1761 ई० में अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच लड़ा गया। मराठा सेना का नेतृत्व सदाशिवराव भाऊ ने किया था। इस युद्ध में मराठों की पराजय हुई। पानीपत के तीसरे युद्ध के परिणामस्वरूप मराठा शक्ति काफी कमजोर हो गयी और भारत में विदेशी सत्ता के पदार्पण का मार्ग प्रशस्त हो गया।


11. प्राचीन भारत में हुई वैज्ञानिक प्रगति के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है?
1. प्रथम शती ईस्वी में विभिन्न प्रकार के विशिष्ट शल्य औजारों का उपयोग आम था।
2. तीसरी शती ईस्वी के आरम्भ में मानव शरीर के आन्तरिक अंगों का प्रत्यारोपण शुरू हो चुका था।
3. पाँचवी शती ईस्वी में कोण के ज्या का सिद्धान्त ज्ञात था ।
4. सातवीं शती ईस्वी में चक्रीय चतुर्भुज का सिद्धान्त ज्ञात था ।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:




... Answer is (C) केवल 1, 3 और 4


12. निम्नलिखित में से किसे फलक संस्कृति' कहा गया है?




... Answer is (B) मध्य पुरापाषणकालीन संस्कृति


13. इन राजवंशों को ऐतिहासिक अनुक्रम से लगाइए @ (i) कण्व (ii) इक्ष्वाकु (iii) सातवाहन (iv) सनगास उत्तर चुनिए :




... Answer is (C) (iv), (i), (iii) और (ii)


14. 'घटिका' कौन थे?




... Answer is (C) उच्च शिक्षा के ब्राह्मण संस्थान


15. चोल मंदिर का कौन सा महत्त्वपूर्ण अंग नहीं है?




... Answer is (B) शिकारा या टेदी रेखाओं से बनी मीनार


16. ताक्कोलम की प्रसिद्ध लड़ाई में कौन-सा चोल राजा राष्ट्रकूट राजा कृष्ण-III से हारा था?




... Answer is (D) परांतक-1


17. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए
     सूची-I  सूची-II
A. सांख्य    1.बादरायण
B. वैशेषिक   2. जैमिनी
C. न्याय    3. पतंजलि
D. योग     4. गौतम
E. मीमांसा   5. कांड 
F. वेदान्त   6. कपिल
  
           A B C D E F
 




... Answer is (A) 6 5 4 3 2 1


18. निम्न कथन किसका है-
"अभिरक्षण की मांग करने वाले मुसलमान मूर्ख तथा इसे अस्वीकारने वाले हिन्दू उनसे ज्यादा मूर्ख हैं"।




... Answer is (C) मोहम्मद अली जिन्ना
निर्वाचन सम्बन्धी सीटो को आरक्षित करने के संदर्भ में मुसलमानों की मांग को लेकर मोहम्मद अली जिन्ना ने उक्त बातें कही।


19. किस शासक ने पाटलीपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया था?




... Answer is (B) अशोक
तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन अशोक के संरक्षण में पाटलिपुत्र में 281 ई० पू० में हुआ। प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु आचार्य मोग्गलिपुत्त तिस्स इस संगीति के अध्यक्ष थे ।


20. अशोक के किस स्थान के अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है?




... Answer is (B) कौशाम्बी
कौशाम्बी का लघु स्तम्भ लेख रानी का अभिलेख भी कहा जाता है। इसमें अशोक की रानी कारूवाकी द्वारा दान दिए जाने का उल्लेख मिलता है। इसी में उसके एकमात्र पूत्र तीवर का भी उल्लेख मिलता है।

No comments:

Post a Comment

.

LOVE CALCULATOR
+