Saturday 6 June 2020

इतिहास टेस्ट सीरीज-08

1. सत्यशोधक समाज की स्थापना कहाँ हुआ?




... Answer is (A) महाराष्ट्र
महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले (11 अप्रैल 1827 - 28 नवम्बर 1890) एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन 24 सितंबर, 1873 में किया। इसका उद्देश्य जाति प्रथा, ब्राह्मणवाद,  जाति प्रथा, पुरोहितवाद, स्त्री-पुरुष असमानता और अंधविश्वास के साथ समाज में व्याप्त आर्थिक-सामाजिक एवं सांस्कृतिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन था।


2. तमिल जरनल कुडी अरासू की किसके द्वारा स्थापना की गई?




... Answer is (D) ई०वी० रामास्वामी नायकर
'कुदी अरासु का संबंध वायकोम सत्याग्रह से है इसका प्रारंभ केरल में वायकोम (त्रावणकोर) गांव में मंदिरों में प्रवेश के संदर्भ आंदोलन शुरू हुआ। इसके संस्थापक के.पी. केशव मेनन व ई.वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार) तथा इसका उद्देश्यः ई.वी. रामास्वामी ने 1923 ई.में वायकोम 'मंदिर में हरिजनों के प्रवेश को लेकर आत्म-सम्मान आंदोलन चलाया। इस सत्याग्रह के संस्थापकों द्वारा 'कुदी अरासु नामक ग्रंथ लिखा गया था।


3. 'कांग्रेस का जन्म सेफ्टी वाल्व के रूप में हो रहा है, निम्न में से यह किसका कथन था?




... Answer is (B) वेडरबर्न
ए० ओ० ह्यूम के जीवनीकार वेडरबर्न ने लिखा। "भारत में असंतोष की बढ़ती हुई शक्तियों से बचने के लिये एक सेफ्टी वाल्व की आश्यकता है और कांग्रेस आन्दोलन से बढ़कर कोई दूसरी चीज सेफ्टी वाल्व नहीं हो सकती


4. भारत में प्रथम औद्योगिक हड़ताल कब और कहाँ हुई?




... Answer is (A) 1885 ई० में बम्बई कपड़ा मिल में ।
1885 ई० में बम्बई कपड़ा मिल में भारत की प्रथम औद्योगिक हड़ताल हुई थी।


5. मध्यपाषाण काल के लोगों की मुख्य विशेषता व्या थी?




... Answer is (A) लघु पाषाणोपकरणों का प्रयोग
मध्य पाषाण काल के औजार छोटे पत्थरों के बनाये जाते थे, जिनमें नकीले, ब्लेड तथा कोट के रूप में होते थे। इनकी लम्बाई 1-8 सेमी तक होती थी। इन औजारों को माइक्रोलिथिक या सूक्ष्म पाषाण कहा जाता था।


6. क्या मिट्टी के बर्तन बनाना नवपाषाण काल से संबंधित है?




... Answer is (A) सत्य
नवपाषाण काल में कृषि और पशुपालन के विकास के बाद मानव-जीवन में स्थिरता आ गई और उत्पादन में वृद्धि हुई जिसके भण्डारण के लिए मानव ने मिट्टी के बर्तन बनाये।


7. चावल का प्राचीनतम उल्लेख किस स्थान से संबन्धित है?




... Answer is (C) कोलडीहवा
इलाहाबाद के दक्षिण में बेलन नदी पर स्थित कोलडीहवा में 6000 ई० पू० के आसपास धन उगाने के साक्ष्य मिला है, जिसे विश्व में सबसे पुराना साक्ष्य मान जाता है।


8. मोहनजोदड़ो के महान स्नानागार की खोज किसने की थी ?




... Answer is (C) राखाल दास बनर्जी
मोहनजोदड़ो की खोज 1921-22 ई० में राखाल दास बनर्जी के नेतृत्व में हुआ। यहाँ का सर्वाधिक उल्लेखनीय स्मारक विशाल स्नानागार है


9. किस काल से स्वास्तिक प्रतीक का प्राचीनतम सन्दर्भ मिलता है?




... Answer is (B) हड़प्पा काल
स्वास्तिक प्रतीक का प्रचीनतम संदर्भ हड़प्पाकाल में मिलता है, जिसका प्रयोग लोग धार्मिक जीवन में करते थे।


10. सिन्धु घाटी के समाज में कौन सा पशु शक्ति के प्रतीक से सम्बन्धित था ?




... Answer is (A) वृषभ
सैंधव सभ्यता के सामाजिक जीवन में वृषभ शक्ति के प्रतीक से सम्बन्धित था, जो अनेक सैधव स्थलों से प्राप्त मुहरों, मुद्राओं आदि में मिला है।


11. ऋग्वेद के किस मण्डल में शुद्र शब्द का उल्लेख हुआ है ?




... Answer is (D) दशम
ऋग्वेद के दशवें मण्डल के पुरुष सूक्त से वर्ण-व्यवस्था का पहली बार उल्लेख मिलता है। इसमें एक विशाल पुरुष के मुख से ब्राहाण, भुजाओं से क्षत्रिय, जंघा से वैश्य तथा पैर से शूद्र की उत्पत्ति बताई गयी है। "ब्राहाणों | मुखमासीत् बाहुभ्यांराजन्यः कृतः। | उरोस्तवैश्यो पादण्यां शूद्रोऽजायत् ॥"


12. राजा की उत्पत्ति के विषय में सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रन्थ से मिलता है ?




... Answer is (D) ऐतरेय ब्राहाण से
ऋग्वेद वेद के ब्राह्मण (i) ऐतरेय ब्राह्मण-(शैशिरीयशाकलशाखा) (ii) कौषीतकि-(या शांखायन) ब्राह्मण (बाष्कल शाखा)


13. उत्तर वैदिक काल की प्रमुख फसल क्या थी? ?




... Answer is (A) गेहूँ और चावल
उत्तर वैदिक काल में कृषि एवं पशुपालन आर्यो का मुख्य व्यवसाय था। वैदिक काल के लोग जौ पैदा करते थे, किन्तु उत्तर वैदिक काल में उनकी मुख्य फसल धान और गेहँ थी।


14. जैन धर्म के तेइसवें तीर्थकर पार्श्वनाथ का जन्म स्थान कहाँ है?




... Answer is (B) वाराणसी
जैन धर्म के 23वें तीर्थकर पार्श्वनाथ का जन्म काशी (वाराणसी) के राजा अश्वसेन के यहाँ हुआ था। वे 30 वर्ष की आय में गृह-त्याग कर संन्यासी हो गए। 83 दिन की घोर तपस्या के बाद सम्मेद पर्वत पर उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।


15. महावीर की शिक्षा का विशेष नाम क्या है?




... Answer is (D) पंच महाव्रत
महावीर की शिक्षा को पंच महाव्रत कहा जाता है। यह पंच महाव्रत है-अहिंसा, सत्य वचन, अस्तेय, अपरिग्रह तथा ब्रह्मचर्य।


16. महावीर के जीवन काल में जैन संघ का प्रथम विच्छेदक कौन था?




... Answer is (A) जामालि
ज्ञान प्राप्ति के उपरान्त महावीर ने अपना प्रथम उपदेश राजगृह में विपुलाचल पहाड़ी पर दिया और अपने दामाद जामालि को प्रथम शिष्य बनाया, परन्तु 12 वर्ष के पश्चात महावीर और जमालि में क्रियमाण सिद्धान्त पर मतभेद होने से जामालि ने जैन संघ छोड़ दिया और एक नये सिद्धान्त-बहुरतवाद अर्थात् कार्य पूरा होने पर ही पूरा माना जाएगा-का प्रतिपादन किया।


17. बौद्ध धर्म को स्वीकार करने वाली प्रथम महिला कौन थी?




... Answer is (D) गौतमी
ज्ञान प्राप्ति के 8वें वर्ष वैशाली के लिच्छवियों के निमंत्रण पर गौतम बुद्ध वैशाली पहँचे। वहाँ पर अपने प्रिय शिष्य आनंद के बारंबार कहने पर उन्होंने वैशाली में महिलाओं को संघ में प्रवेश करने की अनुमति दे दी। उनकी मौसी तथा विमाता प्रजापति गौतमी संघ में प्रवेश करने वाली प्रथम महिला थीं।


18. किस स्थान पर महात्मा बुद्ध ने प्रथम धर्मोपदेश दिया था?




... Answer is (A) सारनाथ
ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ महात्मा बुद्ध बने। उन्होंने तपस्सु और काल्लिक नामक दो शूद्रों को सर्वप्रथम अपना शिष्य बनाया। बाद में वे बोधगया से सारनाथ पहुंचे। उन्होंने वहाँ उरूवेला में मिले 5 तपस्वियों को बौद्ध धर्म का उपदेश दिया। धर्म प्रचार के लिए सारनाथ में दिए गए बुद्ध के प्रथम उपदेश को 'धर्मचक्र प्रवर्तन' के नाम से जाना जाता है।


19. पाशुपत सम्प्रदाय का मुख्य देव कौन था?




... Answer is (A) लकुलीश
पाशुपत सम्प्रदाय शैव मत का सबसे प्राचीन सम्प्रदाय है। इस सम्प्रदाय के संस्थापक लकुलीश या नकुलीश थे, जिन्हें भगवान शिव के 18 अवतारों में से एक माना जाता है।


20. चन्द्रगुप्त मौर्य की एक पत्नी सेल्यूकस निकेटर की पुत्री थीं। उसका नाम क्या था?




... Answer is (D) हेलेन
सिकन्दर की मृत्यु के उपरान्त उसके सेनापति सेल्यूकस निकेटर ने भारत में विजय अभियान के उद्देश्य से आक्रमण किया, जिसमें वह चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा पराजित हआ। इस पराजय के बाद सेल्यकस ने चन्द्रगप्त मौर्य से संधि करके अपनी पुत्री हेलन का विवाह उससे कर दिया।

No comments:

Post a Comment

.

LOVE CALCULATOR
+