Monday 14 June 2021

इतिहास टेस्ट सीरीज-18

1. बंगाल विभाजन को निरस्त करने के लिए निम्न में से कौन याद किया जाता है?




... Answer is (C)लार्ड हार्डिंग
बंगाल विभाजन को 1911 में लार्ड हार्डिंग ने निरस्त किया था। 1912 ई. में राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गयी।


2. निम्न में से कौन स्टुटगार्ड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मिलित हुआ तथा वहाँ भारतीय तिरंगे ध्वज को फहराया?




... Answer is (D) मैडम भीखाजी कामा
मैडम भीखा जी कामा को ‘भारतीय क्रांतिकारियों की जननी’ कहा जाता है। 1907 ई. में इन्होंने स्टुटगार्ड की समाजवादी कांग्रेस में भाग लिया। वहाँ उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय झण्डे को फहराया


3. बम्बई में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसके गंभीर प्रयासों से हुई?




... Answer is (B) डी.के. कर्वे
डी.के. कर्वे एक समाज सुधारक एवं शिक्षाशास्त्री थे। इन्होंने अपना पूरा जीवन विधवाओं के उत्थान एवं स्त्री शिक्षा के प्रसार को समर्पित किया। 1916 में उन्होंने भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की। यह मुम्बई का प्रथम महिला विश्वविद्यालय था।


4. 1916 में स्थापित इण्डियन होमरूल लीग का प्रथम अध्यक्ष निम्न में से कौन था?




... Answer is (C) जोसफ बापिस्ता
तिलक ने पूना में 28 अप्रैल 1916 को होमरूल लीग का गठन किया। इसके प्रथम अध्यक्ष जोसेफ बापिस्ता थे।


5.1923 के विधान परिषद् चुनावों में स्वराज्य पार्टी ने कहाँ पर बहुमत हासिल किया?




... Answer is (B) मध्य प्रान्त (सेन्ट्रल प्रोविन्स)
स्वराज पार्टी की स्थापना 1923 में चितरंजन दास एवं मोती लाल नेहरू ने की थी। 1923 के चुनाव में इस पार्टी को मध्य प्रांत में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ।


6. 1929 में नागपुर में आयोजित आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष निम्न में से कौन थे?




... Answer is (D)जवाहर लाल नेहरू
एन.एम.जोशी ने आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की संस्थापना 31 अक्टूबर 1920 ई. को की। इसके प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे। 1929 ई. में नागपुर में आयोजित आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अध्यक्षता जवाहर लाला नेहरू ने किया। इस अधिवेशन में दक्षिणपंथी अलग हो गये और एन.एम. जोशी एवं वी.वी.गिरि के नेतृत्व में इण्डियन ट्रेड यूनियन फेडरेशन का गठन किया गया।


7. राबर्ट बूसफूट ने भारत में प्रथम पूरा पाषाणिक उपकरण किस स्थान से प्राप्त किया?




... Answer is (A)पल्लवरम
भारत में पाषाणकालीन सभ्यता पर अनुसंधान सर्वप्रथम 1863 ई. से प्रारम्भ हुआ। उसी समय भारतीय भूतत्व सर्वेक्षण विभाग के विद्धान राबर्ट ब्रूस फुट ने मद्रास के पास स्थित पल्लवरम् नामक स्थान से पूर्व पाषाण काल का एक पाषाणोपकरण प्राप्त किया।


8. निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक शैल चित्र के लिए प्रसिद्ध है?




... Answer is (C) भीमबेटका
मध्यपाषाण युगीन स्थल भीमबेटका, आदमगढ़, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर अपनी समृद्ध चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है।

9. शतपथ ब्राह्मण किस वेद से सम्बन्धित है?




... Answer is (B) यजुर्वेद
ब्राह्मण ग्रन्थ वैदिक संहिताओं की व्याख्या करने के लिए गद्य में लिखे गये हैं। प्रत्येक संहिता के लिए अलग-अलग ग्रन्थ है यथा-

ऋग्वेद-ऐतरेय तथा कौषीतकी

यवुर्वेद-तैत्ररीय तथा शतपथ

सामवेद-पंचविश

अथर्ववेद-गोपथ



10. निम्नलिखित में से किस संस्था ने भारत में सर्वप्रथम अंग्रेजी शिक्षा का प्रसार किया था?




... Answer is (B) हिन्दू कालेज, कलकत्ता
अंग्रेजी सरकार ने अंग्रेजी और प्राच्य भाषाओं दोनों के ज्ञान के प्रसार पर बल दिया। (परन्तु ब्रिटिश सरकार का वास्तविक लक्ष्य अंग्रेजी का प्रसार करना था) अतएव 1817 में कलकत्ता हिन्दू कालेज के बनाने के लिए अनुदान दिया गया जिसमें अंग्रेजी माध्यम द्वारा शिक्षा दी जाती थी और पाश्चात्य विज्ञान और मानविकी पढ़ायी जाती थी।


11. 1906 में बम्बई में किसने ‘डिप्रस्ड क्लास मिशन सोसाइटी की स्थापना की?




... Answer is (D) विट्ठल रामजी शिंदे (वी.आर शिंदे)
1906 ई. में बम्बई में बी.आर.शिंदे ने डिप्रेस्ड क्लास मिशन सोसाइटी की स्थापना की। इसके पश्चात मद्रास में 1909 ई. में दलित वर्ग मिशन सोसाइटी की स्थापना हुई।


12. जैन परम्पराके अनुसार बाहुबली किस तीर्थकर का पुत्र है?




... Answer is (A)ऋषभनाथ


13. देवनन्दा जैन धर्म में किस रूप में प्रसिद्ध है?
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्न में से क्या सही है?




... Answer is (A) महावीर की माता



14. प्राचीनतम् विष्णु मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है?




... Answer is (A) उत्तर प्रदेश
प्राचीनतम् विष्णु मूर्ति उत्तर प्रदेश के मथुरा में पायी गयी है।


15. निम्नलिखित में से किसने ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट’ लागू किया था?




... Answer is (B)लार्ड लिटन
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, लार्ड लिटन के काल में 1878 ई. में पारित किया गया। इसमें भारतीय भाषायी (देशी भाषा के) समाचार पत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से 14 मार्च 1878 को लेजिस्लेटिव कौंसिल में बिल प्रस्तुत और पारित किया गया।


16. परिष्कृत औजारों का युग माना जाता है?




... Answer is (B)उच्च पुरापाषाण काल
उच्च पुरा पाषाण काल में चकमक उद्योग की स्थापना और होमोसेपियन्स का उदय हुआ। इस काल के पत्थर क्वार्टजाइट, कैलीसीडोन, सैण्डस्टोन तथा उपकरण गैंड़ासा, विदारणी, खण्डक (गैंडासा), वी-आकार के थे। ब्लेड के बने और इस काल की प्रमुख विशेषता थी।


17. ऋग्वेद में कौन-से वैदिक देवता सहस्त्र स्तम्भों वाले भवन में निवास करते हुए वर्णित हैं?




... Answer is (D)मित्र व वरूण


18. किस वेद में दवाओं का विवरण मिलता है?




... Answer is (A)ऋग्वेद
ऋग्वेद में अश्विनी कुमार का प्रमुख चिकित्सक के रूप में वर्णन मिलता है और वह आर्यो के चिकित्सक देवता थे। ऋग्वेद में ही पूषन का वनस्पतियों एवं औषधि के देवता के रूप में वर्णन किया गया है।


19. आदि-शंकर को दर्शन क्या है?




... Answer is (B)अद्वैत
आदि शंकर का दर्शन अद्वैत दर्शन है। महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन तथा रामानुजाचार्य ने द्वैतवाद दर्शन प्रतिपादन किया है।


20. किस उपनिषद में याज्ञवल्क्य और मैत्रेयी का दार्शनिक संवाद वर्णित है?




... Answer is (A)वृहदारण्यक

.

LOVE CALCULATOR
+